मथुरा 21 अगस्त। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ नर्सिंग के बीएससी नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने जयगुरुदेव अस्पताल और दादी गढ़ी गांव में स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर अजय चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित अभियान का उद्देश्य माताओं और उनके परिजनों को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। नर्सिंग छात्रों ने पोस्टर, बैनर और व्यक्तिगत परामर्श के माध्यम से माताओं को बताया कि नवजात शिशु को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू कराना तथा जन्म के बाद छह माह तक केवल स्तनपान कराना उसके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। छात्रों ने स्तनपान की सही स्थिति एवं तकनीक, मां और बच्चे के स्वास्थ्य पर इसके लाभ, दोनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव तथा स्तनपान से जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी। अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं से व्यक्तिगत संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा गया और आवश्यक परामर्श दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। स्कूल ऑफ नर्सिंग के विभागाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों से नर्सिंग विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव मिलने के साथ ही समाज में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सिकन्दराराऊ : प्लॉट की सफाई कर रहे
August 21, 2026
सिकन्दराराऊ : घर में घुसकर बेवा महिला
August 21, 2026
मुरसान सीएचसी के चिकित्सकों पर इलाज में
August 21, 2026
मुरसान में बाइक की टक्कर से 65
August 21, 2026
हाथरस: सलेमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक
August 21, 2026
पावस ऋतु गोष्ठी में ऋषि कौशिक का
August 21, 2026
हाथरस: 108 एंबुलेंस ने 5 मिनट में
August 21, 2026
Weather
Hathras
8:24 pm,
Aug 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












