सिकन्दराराऊ (हसायन) 01 जून । कस्बा हसायन के मोहल्ला किला खेड़ा कोलियान खुर्द स्थित हजरत ख्वाजा दादा दीन अली शाह बाबा की दरगाह पर ईद-उल-अजहा (बकरीद) के उपलक्ष्य में आयोजित 46वें सालाना जलसा उर्स में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। उर्स के अवसर पर आयोजित कव्वाली कार्यक्रम में विभिन्न शहरों से आए मशहूर कव्वालों ने सूफियाना कलाम और बाबा की शान में कव्वालियां पेश कर माहौल को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। कार्यक्रम का आयोजन हजरत ख्वाजा दादा दीन अली शाह बाबा के सरपरस्त मोहम्मद हनीफ अशरफी, सूफी मोहम्मद नौशाद अशरफी एवं सूफी मोहम्मद दिलशाद अशरफी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान दिल्ली, अलीगढ़ और फिरोजाबाद सहित विभिन्न शहरों से आए कव्वालों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। कव्वाली कार्यक्रम में दिल्ली से आए शौकत कव्वाल, अलीगढ़ के एहसान कव्वाल, फिरोजाबाद के अजीज ताज कव्वाल तथा प्यारे निजामी कव्वाल की टीम ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत अलीगढ़ के एहसान कव्वाल द्वारा मौला अली के कलाम से की गई, जिसके बाद कव्वालियों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। कव्वालों ने गरीब नवाज, मकदूम अशरफ, हजरत निजामुद्दीन औलिया तथा हजरत ख्वाजा दादा दीन अली शाह बाबा की शान में सूफियाना कलाम पेश किए। कव्वाली के दौरान अकीदतमंद झूमते नजर आए और पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। इस अवसर पर सरपरस्तों ने कहा कि हजरत ख्वाजा दादा दीन अली शाह बाबा का उर्स वर्षों से आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक रहा है। उर्स के माध्यम से समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश प्रसारित होता है, जो क्षेत्र की साझा सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करता है। कार्यक्रम में मोहम्मद शकील अशरफी, मोहम्मद फरीद अशरफी, मोहम्मद सईद अहमद अशरफी, मोहम्मद नवाज अशरफी, कमरूल जवां अशरफी, निजाम अशरफ, जहीन अशरफ, तनवीर अशरफ, फैजान अशरफ, सकी अशरफ सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के अकीदतमंद मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में सनसनी : वृद्धा ने पड़ोसी
June 1, 2026
मुरसान : विद्युत लाइन दुरुस्त करते समय
June 1, 2026
मुरसान : सामान के पैसे मांगने पर
June 1, 2026
मुरसान : दूध से भरा कैंटर अनियंत्रित
June 1, 2026
मकान पर गोलियां बरसाने का आरोप, कई
June 1, 2026
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए
June 1, 2026
दूध लेने जा रहे पुलिसकर्मी की ट्रेन
June 1, 2026
Weather
Hathras
10:20 pm,
Jun 1, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























