Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 16 मई । वट अमावस्या के पावन अवसर पर क्षेत्र के ग्राम नगला ब्राह्मण और मढ़ाभोज में भगवान शनि देव की प्रतिमाओं की विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर दोनों गांवों में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व दोनों गांवों में भगवान शनिदेव की भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। शोभायात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और जयकारों के बीच पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रों और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भगवान शनिदेव की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और कष्टों से मुक्ति की कामना की। ग्राम नगला ब्राह्मण में धार्मिक आयोजन के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए पूरी-सब्जी के प्रसाद का वितरण भी किया गया। लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गीतम पंडित, बृजमोहन शर्मा, युवा नेता साकेत चौधरी, रवि पचौरी, संदीप कौशिक, पवन कौशिक, हरिओम शर्मा, रामवीर सिंह, योगेश पाराशर, गोकुल चंद, मनोज शर्मा, ब्रजेश डीलर, राजू फौजी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page