Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 सितम्बर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी में आज देश के प्रख्यात मीडिया जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों का आगमन हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रवाणी न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ श्री अमिताभ अग्निहोत्री, न्यूज़ वन इंडिया के एडिटर-इन-चीफ श्री अनुराग चड्ढा तथा जी न्यूज़ के प्रोड्यूसर श्री माधव अग्निहोत्री विद्यालय पहुंचे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का गर्मजोशी एवं आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत होकर श्री अमिताभ अग्निहोत्री एवं श्री अनुराग चड्ढा ने विद्यालय की भवन संरचना, स्वच्छ एवं अनुशासित वातावरण तथा शैक्षिक परिवेश की सराहना की। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं और सकारात्मक वातावरण की प्रशंसा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। अतिथियों ने विद्यालय में विद्यार्थियों को मिल रहे शैक्षिक एवं संस्कारपूर्ण वातावरण की भी सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री मनोज अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य श्री लोकेन्द्र नाथ शर्मा सहित विद्यालय के समस्त आचार्य उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने प्रख्यात मीडिया हस्तियों के आगमन को अपने लिए गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी अवसर बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page