Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 नवंबर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सभासद नारायन लाल को बृजक्षेत्र अनुसूचित मोर्चा का क्षेत्रीय कार्यालय सह मंत्री बनाए जाने पर भाजपा जिला कार्यालय पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी पूजा वार्ष्णेय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने उन्हें फूलमाला पहनाकर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नारायन लाल को संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने की खबर से उनके समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने कहा कि नारायन लाल पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वह अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं, नवनियुक्त क्षेत्रीय कार्यालय सह मंत्री नारायन लाल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसे पूरी निष्ठा और लगन के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए वह तन, मन और धन से जुटकर कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page