Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 जुलाई। बाईपास गैंगवार प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी जितेंद्र ठाकुर और हेमू के न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के बाद अब अन्य वांछित आरोपियों के भी सरेंडर करने की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए पुलिस ने न्यायालय परिसर और उसके आसपास सुरक्षा एवं निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार आरोपी पड़ोसी जनपदों की अदालतों में भी आत्मसमर्पण का प्रयास कर सकते हैं। इसी कारण पुलिस उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। गौरतलब है कि 18 जून को हाथरस बाईपास पर हुई गैंगवार के दौरान दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। हालांकि घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ, लेकिन हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई थी। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं और कई राहगीर बाल-बाल बच गए थे। इस मामले में पुलिस पहले ही मोना ठाकुर और शानू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि जितेंद्र ठाकुर और हेमू ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। वहीं मामले में नामजद अंकित, अनुज, संदीप और सूर्या अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का प्रयास है कि फरार आरोपियों को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने से पहले गिरफ्तार कर न्यायालय से रिमांड पर लिया जाए, ताकि घटना में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी, अन्य आरोपियों की भूमिका तथा गैंगवार के कारणों के संबंध में गहन पूछताछ की जा सके।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page