हाथरस (मुरसान) 08 जून । हाथरस रोड स्थित गांव दर्शना के निकट रेलवे ट्रैक पर सोमवार दोपहर करीब डेढ बजे करीब 28 वर्षीय युवक और एक महिला के क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव कई घंटे पुराने बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। माैके पर दोनों शवों की स्थिति क्षत-विक्षत पाई गई। देर शाम तक मृतक युवक और महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग दोनों की मौत ट्रेन से गिरने या ट्रेन की चपेट में आने से होना बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग मामले को संदिग्ध मान रहे हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतकों की पहचान कराने और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पुलिस भर्ती परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण
June 8, 2026
गंगा स्नान के लिए हाथरस से दो
June 8, 2026
गैर इरादतन हत्या मामले में पांच अभियुक्तों
June 8, 2026
दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने
June 8, 2026
हरियाणवी डांसर डिम्पल चौधरी ने मांगा इंसाफ,
June 8, 2026
घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ का
June 8, 2026
जमीनी विवाद में एक ही परिवार के
June 8, 2026
Weather
Hathras
10:56 pm,
Jun 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























