Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 25 मई । क्षेत्र में कपड़ा एक्सचेंज कराने के बहाने एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने महिला के खाते से 4900 रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन एवं कोतवाली में की है।जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव नगरिया कपसिया निवासी राधा देवी पत्नी फतेह सिंह ने लगभग एक सप्ताह पूर्व ऑनलाइन शॉपिंग एप मिंत्रा से अपने पति के लिए एक जींस पैंट मंगाई थी। कपड़ा पसंद न आने पर महिला ने गूगल से मिंत्रा का कस्टमर केयर नंबर खोजकर संपर्क किया। आरोप है कि फोन रिसीव करने वाला व्यक्ति साइबर ठग निकला। उसने कपड़ा एक्सचेंज कराने और दो मिनट में पैसा वापस कराने का भरोसा दिलाते हुए महिला से बैंक खाते की जानकारी ले ली। कुछ ही देर बाद महिला के खाते से 4900 रुपये कट गए। राशि कटने के बाद कॉल डिस्कनेक्ट हो गई, तब महिला को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़िता ने ऑनलाइन साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई तथा कोतवाली में भी प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन खरीदारी या रिफंड प्रक्रिया के दौरान गूगल से मिले संदिग्ध कस्टमर केयर नंबरों पर भरोसा न करें और अपनी बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page