सिकंदराराऊ 25 मई । क्षेत्र के गांव जिरौली कलां की एक महिला पिछले आठ वर्षों से अपने लापता पति की तलाश में दर-दर भटक रही है। पति के लंबे समय से लापता होने के बाद महिला ने अन्न त्याग दिया है और आज भी उसके लौटने की उम्मीद लगाए बैठी है। जिरौली कलां निवासी मंजू देवी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ वर्षों पहले दिल्ली में रहती थीं और गांव में उनका आना-जाना लगा रहता था। वर्ष 2018 में उनके पति धीरज सिंह चौहान दिल्ली से गांव आने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद वह वापस दिल्ली नहीं लौटे और तभी से उनका कोई पता नहीं चल सका। मंजू देवी ने बताया कि उन्होंने अपने पति की रिश्तेदारियों सहित कई स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने कहा कि वह सुबह से शाम तक अपने पति की तलाश में रहती हैं और आज भी उनके लौटने का इंतजार कर रही हैं। पति के आठ वर्षों से लापता रहने के चलते मंजू देवी ने अन्न त्याग दिया है। उनका कहना है कि जब तक उनके पति का कोई पता नहीं चलता, तब तक उनका मन किसी भी चीज में नहीं लगता। महिला ने कोतवाली पुलिस सहित समाज के लोगों से अपने पति की तलाश में मदद की गुहार लगाई है। वहीं गांव के लोग भी महिला की स्थिति को देखकर भावुक हैं और प्रशासन से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सादाबाद : दुर्घटना में मौत, मुकदमा दर्ज
May 25, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : गंगा दशहरा पर गंगा स्नान
May 25, 2026
सादाबाद : पानी के लिए कस्बे के
May 25, 2026
सादाबाद : दुर्घटना में मौत, मुकदमा दर्ज
May 25, 2026
सादाबाद : डांट के बाद घर से
May 25, 2026
सादाबाद : चोरी के दौरान महिला पर
May 25, 2026
सादाबाद : सफाई के साथ युवाओं ने
May 25, 2026
Weather
Hathras
9:23 pm,
May 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























