Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 मई। हाथरस में 17 मई को 3 घंटे बिजली कटौती, विधुत विभाग द्वारा 33/11 केवी वाटर वर्क्स विधुत उपकेंद्र के अंतर्गत अनुरक्षण एवं लाइन मरम्मत कार्य किए जाने के कारण रविवार, 17 मई 2026 को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार 33/11 केवी वाटर वर्क्स उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने तथा असुविधा से बचने की अपील की गई है, जिन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी उनमें जिला न्यायालय, पुलिस लाइन, बेलनशाह, किला गेट, चौबे वाले महादेव, कृष्णा नगर, गणेश गंज, ढकपुरा, जोगीपुरा, आदर्श नगर, नगला चौबे, गौशाला रोड, चामड़ गेट, जलेसर रोड, शिव कॉलोनी तथा नगला अलगरजी आदि क्षेत्र शामिल हैं। विधुत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अनुरक्षण कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारु कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की गई है।

Next News :-नोएडा और दिल्ली के बीच आना-जाना होगा आसान, मयूर विहार से महामाया फ्लाईओवर तक 6 लेन एलिवेटेड रोड बनेगा आधुनिक ट्रैफिक नेटवर्क का नया मॉडल

For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page