Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 जुलाई। एक वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के संबंध में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में थाना हाथरस गेट पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसी मामले में सोमवार, 6 जुलाई 2026 को उपचार के दौरान वृद्ध महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थी और उसके निधन के बाद मामले में कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि प्रकरण में सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है तथा पोस्टमार्टम एवं अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page