Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 अगस्त। समाज कल्याण एवं शांति संगठन द्वारा जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय बगला संयुक्त जिला चिकित्सालय में 25 टीबी (क्षय रोग) मरीजों को पोषण पोटली किट वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य उपचाराधीन मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के साथ-साथ टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हाथरस सदर विधायक श्रीमती अंजुला माहौर उपस्थित रहीं। उन्होंने संगठन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि टीबी से लड़ाई में दवाओं के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों द्वारा मरीजों की सहायता के लिए किए जा रहे ऐसे प्रयास उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं जिला क्षय रोग अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के डीपीसी, डीपीपीएमसी, एसडीपीटीसी, एसटीएस, डीईओ तथा नाको/एनएसीपी की टीम मौजूद रही। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर संगठन के प्रयास की सराहना की। पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल अग्रवाल के नेतृत्व में संगठन की पूरी टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील बर्मन, जिला महामंत्री उत्कर्ष शर्मा, नगर अध्यक्ष दिनेश सरदाना, नगर महामंत्री लव तायल, श्रीकृष्ण अरोड़ा, विजय कृष्ण गर्ग, राकेश बंसल, केशव लाल अरोड़ा, सौरभ वर्मा, मनीष गोयल, रवि वार्ष्णेय एवं मनोज अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने जनपद को क्षय रोग मुक्त बनाने तथा जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए भविष्य में भी निरंतर जनहितकारी गतिविधियां संचालित करने का संकल्प लिया। संगठन की इस पहल को मरीजों के लिए सहयोग और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page