Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 22 जून। कस्बा के मोहल्ला किला खेडा अहीरान स्थित विकासखंड कार्यालय के सभागार परिसर में बाइस जून दिन सोमवार से ब्लाक क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्या के लिए जिलाधिकारी के आदेश पर खंड विकास अधिकारी के दिशा निर्देशन में प्रारंभ हुए जनसुनवाई कार्यक्रम पहले दिन ही जनता जर्नादन के नही आने के कारण सूना सूना दिखाई दिया।विकासखंड कार्यालय के सभागार परिसर में आयोजित ब्लाक स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम की जिलाधिकारी कार्यालय से लाइव निगरानी भी की जाती रही।
जिलाधिकारी अतुल वत्स के आदेश पर सोमवार बाइस जून से ग्रामीण अंचल की जनता जर्नादन के लिए ग्रीषमकालीन गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रत्येक सप्ताह सोमवार व गुरूवार को विकासखंड मुख्यालय कार्यालय के परिसर में जनता जनसुनवाई के लिए दिन नियत कर दिए गए थे।इन दोनों दिनों में ब्लाक व ग्रामीण क्षेत्र के सभी अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले ग्रामीण फरियादियों की मूलभूत परेशानी राशन कार्ड,जन्म प्रमाण पत्र,मृत्यु प्रमाण पत्र,आय,जाति,मूल निवास प्रमाण पत्र सहित सभी समस्याओं के समाधान करने के लिए दिशा निर्देशित किया गया।सोमवार बाइस जून को सभागार परिसर में खंड विकास अधिकारी सुरेन्द्र सिंह के दिशा निर्देशन में प्रारंभ हुए जनसुनवाई कार्यक्रम में सुबह दस बजे से लेकर दोपहर बारह बजे तक सभी विकासखंड स्तरीय अधिकारी फरियादियो के आने की राह देखते हुए काफी देर तक इंतजार करते रहे।जनसुनवाई कार्यक्रम के प्रचार प्रसार सही से नही हो पाने व ग्रीष्मकालीन मौसम में सूर्यदेव की तेज तपन भरी गर्मी का प्रकोप सुबह से ही प्रारंभ हो जाने की वजह से कोई भी फरियादी अपनी समस्या व शिकायत लेकर नही पहुंचा।ब्लाक कार्याल के सभागार परिसर में ब्लाक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी इंतजार करते दिखाई दिए।पहले दिन सोमवार को ब्लाक स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी एडीओ पंचायत प्रेम किशोर सिंह यादव,सहायक विकास अधिकारी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एनआरएलम स्वंय सहायता समूह के एडीओ आईएसबी भूपेन्द्र सिंह,सहायक विकास अधिकारी कृषि एडीओ एग्रीकल्चर बृजेश चौधरी,ब्लाक कार्यक्रम मिशन प्रबंधक जय सिंह सहित अन्य कर्मचारी बैठे दिखाई दिए।इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी प्रेम किशोर सिंह ने बताया कि पहले दिन जनसुनवाई के कार्यक्रम सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।सुबह दस बजे प्रारंभ हुए जनसुनवाई कार्यक्रम में कोई भी क्षेत्रीय फरियादी अपनी समस्या लेकर नही आया।पहले दिन जनसुनवाई कार्यक्रम में एक भी शिकायत नही दर्ज हुई और न कोई सुनवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page