हाथरस 18 जून । ग्राम पंचायत स्तर पर जनसमस्याओं के समाधान एवं सरकारी योजनाओं की समीक्षा के उद्देश्य से रात्रि चौपाल एवं विश्राम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 19 जून को विकास खण्ड सासनी की ग्राम पंचायत नगला ताल (सासनी देहात) में सायं 7 बजे से जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में “रात्रि चौपाल एवं विश्राम” कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे ग्राम स्तर पर संचालित विभागीय योजनाओं की अद्यतन जानकारी के साथ निर्धारित समय पर कार्यक्रम में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। साथ ही चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मंगलवार (04/08/26) दर्शन श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी
August 4, 2026
हाथरस में 57 क्विंटल सिक्के बरामद होने
August 4, 2026
गौशाला के मुख्य गेट पर ट्रांसफार्मर लगाने
August 4, 2026
बीमारी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर
August 4, 2026
हाथरस में किशोरी लापता, एटा के युवक
August 4, 2026
युवती से छेड़छाड़ के बाद परिजनों से
August 4, 2026
मोबाइल चलाने को लेकर बच्चों में झगड़ा,
August 4, 2026
Weather
Hathras
6:30 pm,
Aug 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









