सिकन्दराराऊ (हसायन) 02 जुलाई । कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के साथ हुई मारपीट और जानलेवा हमले के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। घटना में नामजद पक्ष से जुड़ी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोप लगाया है कि मुकदमे से नाम हटवाने के नाम पर घायल युवक और उसके एक साथी ने उससे 75 हजार रुपये ले लिए। वहीं घायल पक्ष ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए इसे मुकदमे के दबाव से बचने का प्रयास बताया है। जानकारी के अनुसार, कस्बा के मोहल्ला किला खेड़ा (कोलियान खुर्द) स्थित एक नॉन-जेडए भूमि को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद छीतीपुर निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर अशोक सहित कई नामजद एवं अन्य लोगों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी क्रम में आज सुबह सलेमपुर निवासी एक युवक के साथ रास्ता रोककर गाली-गलौज, मारपीट और जानलेवा हमले का मामला भी दर्ज कराया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि चार नामजद तथा दो अज्ञात लोगों ने उसकी गाड़ी रोककर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस बीच घटना में नामजद एक वाहन स्वामी के परिवार की महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत देकर आरोप लगाया कि मुकदमे से नाम हटवाने के नाम पर घायल युवक और उसके एक साथी ने उससे 75 हजार रुपये लिए हैं। महिला ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं घायल युवक ने महिला के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उसके साथ रास्ता रोककर मारपीट और जानलेवा हमला किया गया था। उसका कहना है कि मुकदमे में नामजद आरोपी अब कार्रवाई से बचने के लिए उस पर झूठे आरोप लगाकर शिकायतें कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
बेटियों के अधिकार और सुरक्षा को लेकर
August 18, 2026
राशन कार्डधारकों को बड़ी राहत, अब 25
August 18, 2026
बेटियों ने लिखी अपने मन की बात,
August 18, 2026
पीआरडी जवानों के मानदेय में बढ़ोतरी से
August 18, 2026
वंदे मातरम को राष्ट्रीय गीत का दर्जा
August 18, 2026
हाथरस में मीजिल्स-रूबैला अभियान शुरू, स्कूलों में
August 18, 2026
वंदे भारत एक्सप्रेस के अलीगढ़ जंक्शन पर
August 18, 2026
Weather
Hathras
7:52 pm,
Aug 18, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












