सिकन्दराराऊ 24 जुलाई। नगर के प्राचीन रामबाग परिसर को लेकर लंबे समय से चल रहे आंदोलन की जानकारी मिलने पर कोलकाता स्थित कल्याणी आश्रम से नागा साधु अजयगिरी महाराज आज सिकंदराराऊ पहुंचे। उन्होंने रामबाग मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और इसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता में सनातन धर्म से जुड़े स्थलों की रक्षा को लेकर अपनी बात रखी। प्रेस वार्ता के दौरान अजयगिरी महाराज ने कहा कि सनातन की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे लोगों की सुरक्षा नागा साधुओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नागा साधु अपने धार्मिक अधिकारों से किसी को भी समझौता नहीं करने देंगे। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि रामबाग परिसर की वर्तमान स्थिति की जानकारी शीघ्र ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाई जाएगी, ताकि इस समस्या का जल्द समाधान हो सके। इसके बाद अजयगिरी महाराज ने संघर्ष समिति के प्रमुख विवेकशील राघव एवं उनकी टीम के साथ रामबाग मंदिर परिसर का सूक्ष्म निरीक्षण किया। इस दौरान लोकेश्वर महादेव मंदिर एवं भूतेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक कर दैवीय शक्तियों के जागरण की प्रार्थना भी की गई। इस अवसर पर नरेश राघव, पंकज यादव, अतुल यादव, संजीव पुंढीर, मोनू झा, अनुराग झा, देवेंद्र सविता, पंकज शर्मा, कमलेश शर्मा, गजेंद्र परमार, कुंजबिहारी लाल वर्मा, रूपकिशोर शर्मा, केशव माहेश्वरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
शादी के 11 महीने बाद विवाहिता लापता,
July 24, 2026
फसल बोने के विवाद में मारपीट, राइफल
July 24, 2026
हाथरस वालों ने चिलचिलाती गर्मी में खूब
July 24, 2026
हाथरस में जिला कौशल विकास समिति की
July 24, 2026
सासनी : विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने
July 24, 2026
मुरसान : सड़क हादसे में घायल युवक
July 24, 2026
सादाबाद : गौसेवक जतिन सारस्वत हाउस अरेस्ट,
July 24, 2026
Weather
Hathras
12:25 am,
Jul 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









