Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

गाजियाबाद 17 नवंबर। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के एक कार्यक्रम में मुस्लिम समाज को संबोधित करते हुए बीजेपी नेता यतेन्द्र शर्मा ने समाजवादी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधा। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि कुछ नेता मुस्लिम समाज के लोगों को भड़काने और डराने का प्रयास करेंगे। वे कहेंगे कि आपको खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन सच्चाई यह है कि “खत्म वो हुए जो इंसानियत के दुश्मन थे।” उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। यतेन्द्र शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने धर्म के आधार पर गरीबों के साथ भेदभाव नहीं किया है। उनका कहना था कि किसी भी मजहब का व्यक्ति हो, उसे सरकारी योजनाओं का लाभ बिना धार्मिक भेदभाव के दिया गया है।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने सूरज की रोशनी का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह सूरज की रोशनी सभी को समान रूप से मिलती है, उसी तरह मोदी और योगी सरकार की योजनाओं का लाभ भी बिना किसी धार्मिक भेदभाव के लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। शर्मा ने विपक्षी नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ नेता मुस्लिम समाज के लोगों को डराने और उकसाने की राजनीति करते हैं। उन्होंने लोगों से ऐसी राजनीति को पहचानने की बात कही और विकास, आपसी सद्भाव तथा इंसानियत के रास्ते पर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page