Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 29 जून। कस्बा  में बकाया रुपये मांगने गए एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरा मशीन संचालक और उसके चार साथियों पर मारपीट, जानलेवा हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, नगला शीशम निवासी प्रिंस रविवार शाम करीब 7:30 बजे हनुमानगढ़ी स्टेशन रोड स्थित एक आरा मशीन पर अपने बकाया रुपये लेने पहुंचा था। पीड़ित का आरोप है कि जैसे ही उसने अपने पैसे मांगे, आरा मशीन संचालक और उसके साथ मौजूद चार अज्ञात लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। प्रिंस का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह उसे आरोपियों के चंगुल से बचाया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद घायल ने मुरसान थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।  पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page