हाथरस 29 जून। युवा ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भीषण गर्मी से राहत दिलाने तथा समाज के लोगों के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से रुहेरी स्थित पूर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष लब्बू पंडित के फार्म हाउस पर भव्य समर पूल पार्टी एवं पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महासभा के पदाधिकारियों, युवाओं और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आयोजन का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत आधुनिक स्विमिंग पूल परिसर में आयोजित रंगारंग गतिविधियों से हुई। बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के वॉटर गेम्स और मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डीजे की धुनों पर युवाओं और बच्चों ने जमकर डांस किया और गर्मी के मौसम का आनंद लिया। इसके साथ ही सभी आगंतुकों के लिए ठंडे पेय पदार्थ, रिफ्रेशमेंट्स और स्वादिष्ट व्यंजनों की विशेष व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष शुभम पचौरी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे आयोजन समाज के परिवारों को एक-दूसरे के करीब लाने और आपसी संबंधों को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं के चेहरों पर दिखाई देने वाली खुशी ही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी सफलता है। समारोह में संस्था के संस्थापक शिवम भारद्वाज, रोहित शर्मा, डॉ. तरुण भारद्वाज, विवेक शर्मा, गौरव अग्निहोत्री, आकाश शर्मा, ओम पंडित, वैभव शर्मा, राजा कौशिक, दीपक अग्निहोत्री, गगन कौशिक, डॉ. ललितेश शर्मा, नैतिक शर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता कर आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम पूरे समय उत्साह, सौहार्द और पारिवारिक वातावरण से सराबोर रहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को गति देने
June 29, 2026
प्रदेश मंत्री बनने के बाद कल मंगलवार
June 29, 2026
मुरसान : बकाया रुपये मांगने गए युवक
June 29, 2026
युवा ब्राह्मण महासभा की समर पूल पार्टी
June 29, 2026
विश्व शांति और आपसी सौहार्द की कामना
June 29, 2026
मुरसान : सब्जी मंडी में कार-बाइक की
June 29, 2026
Weather
Hathras
8:00 pm,
Jun 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























