
हाथरस 31 अक्टूबर। चौधरी विजेंद्र सिंह के समाज सेवा के कार्यों और अन्याय एवं जुल्म के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाने के संघर्ष की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सराहना की है। मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें प्रेरणादायी शुभकामनाओं का पत्र प्रेषित किया गया है। इस पत्र को चौधरी विजेंद्र सिंह ने अपने सामाजिक कार्यों और संघर्ष के प्रति मिले प्रोत्साहन के रूप में महत्वपूर्ण बताया है। मुख्यमंत्री की ओर से मिले इस सम्मान और सराहना पर आभार व्यक्त करते हुए चौधरी विजेंद्र सिंह ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गौरव और संतोष का विषय है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण सराहना एवं प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से आभार जताया।










