अलीगढ़ 06 जुलाई। उच्च शिक्षा और अनुसंधान को नई दिशा देने की पहल करते हुए मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ एवं अमर सिंह कॉलेज, लखावटी (बुलंदशहर) के बीच शैक्षणिक एवं शोध सहयोग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौता पर मंगलायतन विश्वविद्यालय के कुलसचिव कमांडर मनोज के (सेवानिवृत्त) व अमर सिंह कॉलेज के एग्रोनोमी विभाग के अध्यक्ष डा. राजपाल सिंह ने हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य अभ्यास-आधारित शिक्षा, अनुसंधान और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। यह एमओयू पांच वर्ष तक प्रभावी रहेगा तथा आवश्यकता के अनुसार आपसी सहमति से इसका विस्तार भी किया जा सकेगा। मंगलायतन के कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने बताया कि एमओयू के तहत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से शोध परियोजनाओं पर कार्य करेंगे। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के सामाजिक उत्थान, स्थानीय उद्योगों के तकनीकी विकास तथा उभरती हुई तकनीकों पर अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त दोनों संस्थान छात्रों एवं शिक्षकों के आदान-प्रदान, संयुक्त शोध, व्याख्यान, संगोष्ठियों, सेमिनारों और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के आयोजन में भी सहयोग करेंगे। मंगलायतन के कुलसचिव कमांडर मनोज के ने बताया कि समझौते के अनुसार दोनों संस्थान डीबीटी, डीएसटी, सीएसआईआर, आईसीएमआर, आईसीएआर सहित विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय वित्तपोषण एजेंसियों के समक्ष संयुक्त शोध प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने बताया कि समझौते के तहत प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी), स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम (एसडीपी) तथा व्यक्तित्व विकास कार्यक्रमों के संचालन में दोनों संस्थान परस्पर सहयोग करेंगे। इस अवसर पर कृषि विभाग के अध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
आजाद समाज पार्टी से पूर्व IPS आदित्य
August 22, 2026
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले, रसोइयों के
August 22, 2026
रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा,
August 22, 2026
शनिवार (22/08/26) दर्शन श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी
August 22, 2026
सिकन्दराराऊ के वंदना अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य
August 22, 2026
कासगंज रोड पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार
August 22, 2026
घर के बाहर खड़े युवक से अभद्रता,
August 22, 2026
Weather
Hathras
3:01 pm,
Aug 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













