Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

अलीगढ़ 29 अक्टूबर। मंगलायतन विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के अनुभवों एवं शोधकार्य पर आधारित एक विशेष अकादमिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्र के निदेशक प्रो. अनुराग शाक्य और समन्वयक डा. आशीष रायज़ादा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समारोह के दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर डा. निवेदिता सिंह ने अपने हालिया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के अनुभव साझा किए। उन्होंने 15–16 अक्टूबर को श्रीनाथ विश्वविद्यालय, जमशेदपुर में आयोजित इंटरनेशनल सेमिनार में भाग लिया था। उन्होंने अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया, जो अंतरिक्ष और अन्य ग्रहों में रोबोटिक रोवर्स के सुरक्षित संचालन व स्वायत्त नेविगेशन पर केंद्रित था। शोधपत्र प्रस्तुति के अलावा सम्मेलन में सत्र अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी निभाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे वैश्विक मंच शोधकर्ताओं को अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से संवाद साधने, नवीन अनुसंधान प्रवृत्तियों को समझने और ज्ञान साझा करने का बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं। निदेशक प्रो. अनुराग शाक्य ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य विश्वविद्यालय में शोध व नवाचार की संस्कृति को सुदृढ़ करना और शिक्षकों व विद्यार्थियों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय अकादमिक अवसरों से जोड़ना है। कार्यक्रम में डा. दीपक धीमान, डा. पूनम गुप्ता, पंकज कुमार, डा. अनूप कुमार मन्ना, रुचिर मिश्रा, डा. हरेंद्र कुमार, डा. अतीकुर रहमान, डा. अफजल, कल्पेश बाग, डा. मुशाहिद अली व दीपक चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page