Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 23 अक्टूबर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी में 19वें मंडलीय युवा समारोह-2026 की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रातःकालीन वंदना सत्र में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान विजयी खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक और स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं, दो खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में धनंजय ने अंडर-14 बालक वर्ग की चक्का फेंक स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, दिव्या अग्निहोत्री ने अंडर-19 बालिका वर्ग की 400 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा उन्होंने लंबी कूद एवं त्रिकूद में द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इसी क्रम में नेहा वर्मा ने गोला फेंक स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि गौरी ने अंडर-17 बालिका वर्ग की 3000 मीटर पैदल चाल में द्वितीय स्थान हासिल किया। इन उपलब्धियों से विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर धनंजय और दिव्या अग्निहोत्री का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। खिलाड़ियों की इस सफलता में प्रशिक्षक श्रीमती हरीश सागर का कुशल मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण महत्वपूर्ण रहा। विद्यालय के प्रबंधक श्री मनोज अग्निहोत्री और प्रधानाचार्य श्री लोकेन्द्र नाथ शर्मा के नेतृत्व एवं प्रोत्साहन से विद्यार्थियों को खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री सतीश कुमार सारस्वत, शैक्षणिक निदेशक श्रीमती अनुपम भारद्वाज, कोऑर्डिनेटर श्रीमती अलका शर्मा, जीव विज्ञान विभाग की एचओडी श्रीमती बीता सिंह आजाद, खेल शिक्षक श्री नितिन शर्मा, श्री मनोज कुमार कौशिक, श्री कमलकांत सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित धनंजय एवं दिव्या अग्निहोत्री को विशेष शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों को गौरवपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page