Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 जुलाई। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रुद्रपुर में 11 हजार वोल्ट की ढीली विद्युत लाइन की चपेट में आने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विद्युत लाइन ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदे हरे चारे से टकरा गई, जिससे ट्रैक्टर के टायरों में आग लग गई और चालक घायल हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत उपखंड अधिकारी सलेमपुर सहित जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराते हुए मुआवजे और उपचार की मांग की है। पीड़ित अशोक कुमार पुत्र राम खिलाड़ी ने उपखंड अधिकारी सलेमपुर को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे वह गांव अजीतपुर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में हरा चारा लेकर गौशाला नगला अनु पनीर जा रहा था। जब वह गांव रुद्रपुर के चक रोड से गुजर रहा था, तभी रास्ते के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन ढीली होने के कारण ट्रॉली में लदे हरे चारे से टकरा गई। विद्युत लाइन के संपर्क में आते ही ट्रैक्टर के चारों टायर और ट्रॉली का एक टायर आग की चपेट में आ गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक के एक हाथ की उंगली झुलस गई। पीड़ित का आरोप है कि करंट का जोरदार झटका लगने से चालक दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। पीड़ित ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते ढीली विद्युत लाइन को सही कराया गया होता तो यह हादसा नहीं होता। उन्होंने ट्रैक्टर में हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने, चालक के उपचार की व्यवस्था कराने तथा मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़ित ने इस संबंध में उपखंड अधिकारी सलेमपुर को शिकायती पत्र सौंपने के साथ-साथ जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page