Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 जून। ज्योतिषपीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का 11 जून गुरुवार को प्रात 10 बजे श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर आगमन हो रहा है । जगद्गुरु शंकराचार्य जी अधिक मास के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को अपने दिव्य दर्शन एवं आशीर्वचन का लाभ प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के दौरान धर्म, अध्यात्म, गौसंरक्षण, राष्ट्रहित एवं सांस्कृतिक जागरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आयोजन से जुड़े शरद उपाध्याय नंदा एवं चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों के समस्त सनातन धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर जगद्गुरु शंकराचार्य जी के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि जगद्गुरु शंकराचार्य का आगमन हाथरस के लिए सौभाग्य का विषय है। उनके सान्निध्य से धर्म, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना को नई ऊर्जा मिलेगी तथा समाज में सकारात्मक संदेश का प्रसार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page