Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 जून। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिलीप डब्बू का जनपद की नगला नाई स्थित वाल्मीकि बस्ती में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पगड़ी, पटका एवं फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिलीप डब्बू ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप चौहान द्वारा उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से करेंगे। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज की समस्याओं के समाधान और समाज के हितों की रक्षा के लिए संगठन हमेशा तत्पर रहेगा। दिलीप डब्बू ने विश्वास दिलाया कि जिले की वाल्मीकि एवं मलिन बस्तियों में लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान और विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगामी एक सप्ताह के भीतर जनपद का व्यापक दौरा कर संगठन की जिला एवं नगर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा तथा नए पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी, जिससे संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर राजू पात्रे, सत्य प्रकाश, सतो, गोलू, विशाल वाल्मीकि, विष्णु, संजीव, प्रीतम, सैमसंग, सौरभ, धर्मेंद्र, शिवम, देवेंद्र, गौरव, रजत सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page