Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 अगस्त। जनपद में एनजीओ द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले मध्याह्न भोजन (एमडीएम) से संबंधित प्रतिष्ठानों एवं विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न विद्यालयों में तैयार दाल-चावल, अरहर की दाल, मिक्स दाल एवं तैयार चावल का निरीक्षण किया। मिलावट की आशंका के आधार पर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहीत कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। निरीक्षण अभियान के दौरान करीब 750 विद्यार्थियों को खाद्य पदार्थों के सुरक्षित सेवन, खाद्य पदार्थों के सही तरीके से प्रयोग तथा साफ-सफाई के संबंध में जागरूक किया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को भोजन करने से पहले और बाद में हाथ धोने, स्वच्छता बनाए रखने तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान प्राथमिक विद्यालय गुबरारी मुरसान, मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण उत्तर प्रदेश हाथरस, संविलियन विद्यालय कोटा मुरसान, प्राथमिक विद्यालय महामौनी मुरसान, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतमानगढ़ी मुरसान, प्राथमिक विद्यालय रतमानगढ़ी, प्राथमिक विद्यालय पिछौंति हसायन, मॉडल प्राइमरी स्कूल हसायन, पीएम श्री कम्पोजिट स्कूल सादाबाद, प्राइमरी स्कूल नगला हरिकेश सादाबाद, प्राथमिक विद्यालय सादाबाद, कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय सीखनापान तथा कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय अमानपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान के दौरान यदुवीर सिंह, डॉ. विकास कुमार, करतार सिंह, सुरेन्द्र कुमार गौड़ एवं पारूल सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विद्यालयों में भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page