Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 सितम्बर। हतीसा भगवंतपुर में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रभक्त राजा महेंद्र प्रताप सिंह की प्रतिमा का अनावरण एवं अशोक स्तंभ का उद्घाटन 26 सितंबर को सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि द्वारा किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रवासी शामिल हुए। इस अवसर पर वक्ताओं ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह के त्याग, संघर्ष एवं स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी स्मृति में स्थापित प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती रहेगी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिला प्रभारी अनिल चौधरी, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र राणा सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page