Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 02 अक्टूबर। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर सासनी मार्ग स्थित गांव महौंखास के संतोष कुमार हरभेजी चंदेल इंटर कालेज(एस.एस.के.एच.सी.आई. सी.)में दो अक्तूबर दिन शुक्रवार को देश के राष्ट्रपिता व देश के पूर्व दिवगंत प्रधानमंत्री के जन्मदिवस सादगी सदभाव के साथ मनाया।कालेज के प्रधानाचार्य भूपेन्द्र कुमार चंदेल ने सर्व प्रथम देश के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी( महात्मा गांधी) व देश के पूर्व दिवगंत प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छायाछविचित्र (तस्वीर)पर पुष्प मल्लिका (फूल माला)पहनाकर श्रद्धाजंलि अर्पित कर महापुरुषों को सादगी सदभाव के साथ नमन कर याद किया।प्रधानाचार्य भूपेन्द्र कुमार चंदेल ने कहा कि देश के राष्ट्रपिता  महात्मा गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में दो अक्तूबर को हुआ था।महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने के लिए अंहिसा परमो धर्म के पथ पर चलकर देश को अंग्रेजों के चुंगल से मुक्त कराया था।देश के दिवगंत पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देश के हित में बेहतर योगदान देकर कार्य किया।देश के सीमा सुरक्षा बल को बेहतर बनाते हुए लाला बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया  था।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व दिवगंत प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस जन्म जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया।छात्र छात्राओं ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए।प्रधानाचार्य भूपेन्द्र कुमार चंदेल ने  छात्र छात्राओ से कहा कि महात्मा गांधी सच्चे अंहिसा वादी होने के साथ समय के सच्चे पुजारी रहे।कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षकाओं व छात्र छात्राओ ने राष्ट्रीय देश भक्त गीत भजन गाने के साथ ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य गौरव कुमार, तेजवीर सिंह चंदेल,मृत्युजंय शर्मा,रिंकू बाबू, अनिल पाठक,नीलू सिंह,संध्या सेंगर,शारदा देवी,संध्या देवी सहित तमाम अन्य शिक्षक शिक्षका मौजूद दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page