Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 06 अक्टूबर। विकासखंड क्षेत्र के कस्बा व देहात क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग में तैनात आउटसोर्सिंग एवं संविदा स्वास्थ्य कर्मियो के द्वारा अपनी विभिन्न मांगो को लेकर काली पट्टी बांधकर कार्य कर विरोध दर्ज कराया।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में तैनात कार्यरत आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मियो के द्वारा मंगलवार छह अक्तूबर को तीन दिवसीय काली पट्टी बांधकर कार्य किए जाने के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मियो के संगठन अध्यक्ष निशांत यादव ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि वह अपनी पांच प्रमुख मांगो को लेकर काली अभी हम पांच अक्तूबर से ही पट्टी बांधकर लगातार तीन दिनों सात अक्तूबर तक कार्य करते रहेगे।आठ अक्तूबर से लेकर दस अक्तूबर तक सभी संविदा,आउटसोर्सिंग कर्मी पूर्णतः कार्य बहिष्कार करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी सीएमओ कार्यालय पर (आपातकालीन इमरजेसी सेवाओं को छोड़कर) जाना होगा।दस अक्तूबर दिन शनिवार तक हमारी पांच सूत्रीय प्रमुख मांग समुचित मानदेय/वेतन का भुगतान,सेवा शर्तों में सुधार,पदोन्नति एवं नियमिती करण,कार्यस्थल पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं अन्य लंबित मांगों का शीघ्र निस्तारण को लागू नही किया व कराया गया।तो बारह अक्तूबर को सभी आउटसोर्सिंग,संविदा स्वास्थ्य कर्मी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्य को छोड़कर प्रदेश मुख्यालय पर बारह अक्तूबर दिन सोमवार को धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जाएगें।अध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि कई वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में संविदा एवं आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे है।हमारी मांगों पर कतई ध्यान नही दिया जा रहा है।उन्होने कहा कि एकता में ही शक्ति है।हमारी माँगें जायज़ हैं इन्हें पूरा किया जाए।संघर्ष से ही सफलता मिलती है।उन्होने सभी आउटसोर्सिंग,संविदा स्वास्थ्य कर्मी सभी साथियों से अपील है करते हुए अपनी मांगों के समर्थन देकर अपने अधिकारों के लिए एकजुट हों।जब तक संगठन नही होगा,तब तक हमारी शक्ति दिखाई नही देगी।एकजुटता ही समाधान है इसीलिए हम लड़ेंगे और हम जीतेंगे।काली पट्टी बांधकर कार्य करने वालों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र में तिरेपन कर्मी कार्यरत है।काली पट्टी बांधकर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियो में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आरबीएस टीम के चिकित्सक रूपेश कुमार, पंकज कुमार सहायक नेत्र परीक्षण अधिकारी,ब्लाक कार्यक्रम मिशन प्रबंधक बीपीएम निशांत यादव,अमित कुमार,स्टाफ नर्स मैंटेंस रेखा चाहर,मनोज कुमार कम्प्यूटर आपरेटर,राहुल कुमार शर्मा कम्प्यूटर आपरेटर,परिवार कल्याण परामर्श दात्री फैमिली प्लानिंग डिंपल,आकाश कुमार,हेमलता एनबीएस यू स्टाफ नर्स,लवकुश,पवन कौशिक मौजूद दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page