Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 02 अक्टूबर। कोतवाली क्षेत्र स्थित कस्बा हसायन के गडौला मार्ग पर स्थित एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान के सामने स्थित एक भूखंड भूमि (जमीन) पर दूसरे पक्ष के द्वारा जबरन कब्जा करने के प्रयास को लेकर दो पक्षों में जमकर वाद विवाद उत्पन्न हो गया।विवाद के प्रकरण के दौरान दोनो पक्षों के बीच जमकर गाली गलौज कहासुनी हो गई।उक्त भू प्रकरण के मामले में एक पक्ष के पीडित राकेश कुमार,अशोक कुमार पुत्र लज्जाराम ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि गाटा संख्या पांच सौ चौहत्तर में कृषि भूमि है।हमारे सह खातेदार चाचा बनवारी लाल ने बिना हमें सूचना दिए उपरोक्त गाटा संख्या का बंटवारा कर लिया है।हमने मूल बाद में रेस्टोरेशन दाखिल कर दिया है।किंतु अब प्रतिवादी विपक्षी बनवारी लाल पुत्र चेतराम,सोनू व सौरभ पुत्रगण बनवारी लाल जबरिया हमारी कुर्रे की भूमि गाटा संख्या पांच सौ चौहत्तर/दो पर भी जबरिया कब्जा कर रहे हैं।जबरन कब्जा करने से मना किया तो उपरोक्त चाचा और उनके परिजन झगड़े पर आमदा हो गए।जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना है।ऐसी स्थिति में विपक्षी उपरोक्तों का जबरिया कब्जा करने से रोका जाना अति आवश्यक है।पीड़ित राकेश कुमार और अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि उनके पिताजी तीन भाई थे। जिनमें पहले हमारे पिता लज्जाराम,दूसरे चाचा मोहर सिंह,तीसरे चाचा बनवारी लाल उक्त तीनों भाईयो के हिस्से में कस्बा के बाहरी इलाके गडोला मार्ग पर कुल छह बीघा कृषि भूमि है।जिसका पूर्व में बंटवारा सीधा-सीधा हो चुका है।लेकिन अब उनके सगे चाचा बनवारी लाल अपने भाई के लड़कों को बंटवारे में से आगे फ्रंट पर हिस्सा देने की बजाय रास्ता देकर पीछे हिस्सा देना चाह रहे हैं और आगे की जमीन वाले हिस्से पर कब्जा करना चाह रहे हैं। उक्त मामले में कब्जे के दौरान दोनों पक्षों में मौके पर कब्जा किए जाने के दौरान नींव खुदाई के कार्य के दौरान दोनो पक्ष आमने सामने आ गए और दोनो पक्षों के बीच गाली-गलौज हो गई।उक्त मामले की सूचना पर डायल एक सौ बारह पुलिस को दी।तो घटना की जानकारी मिलते ही डायल एक सौ बारह की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाते हुए दोनों पक्षों को कोतवाली आने को कह कर चली आई।पीड़ित के द्वारा उक्त मामले में उप जिलाधिकारी सिकंद्राराऊ से भी शिकायत की है।इस संबंध विपक्षी बनवारी लाल का कहना है कि मैं किसी की जमीन पर कब्जा नहीं कर रहा हूं।मैं अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा हूं।जिस तरह से जमीन का बटवारा हुआ है जैसे ही इनको जमीन मिली है।पुलिस ने घटना के संबंध में दोनो पक्ष से अशोक कुमार पुत्र लज्जाराम और उनके चाचा बनवारीलाल पुत्र चेतराम को गिरफ्तार कर शांति भंग के तहत कार्रवाई करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद सिकन्द्राराऊ के लिए चालान कर भेज दिया।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि भूमि के प्रकरण को लेकर हुए वाद विवाद को लेकर दोनो पक्ष के एक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page