सादाबाद 02 ओक्टोबर । गांधी जयंती के अवसर पर सादाबाद क्षेत्र के गांव मानिकपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान दर्जनों लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में अपना योगदान दिया। रक्तदान शिविर के दौरान लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा सामाजिक कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी बचाई जा सकती है। लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई। शिविर के सफल आयोजन में ग्राम प्रधान मानिकपुर महेश कुमारी बघेल, लव वार्ष्णेय, महेश शर्मा, डॉ. अवधेश वार्ष्णेय, डॉ. लाखन सिंह, डॉ. सुमित कुमार, तरुण चौधरी, जैकी राठौर, श्रेयांशी वार्ष्णेय, नीरू वार्ष्णेय, बेबू चौधरी, प्रीति चौधरी, शेखर गोस्वामी, विनय दुबे, ललितेश वर्मा, रामू वार्ष्णेय, शालू वार्ष्णेय, देवीलाल ताऊ और हरीश वार्ष्णेय सहित अन्य लोगों का सराहनीय सहयोग रहा। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस रक्तदान शिविर के माध्यम से लोगों ने सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का आयोजकों की ओर से आभार व्यक्त किया गया।





