Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

सिकन्दराराऊ (हसायन) 19 सितम्बर। कस्बा के मोहल्ला किला खेडा स्थित प्राचीन श्रीरामलीला दरबार के मैदान में बीस सिंतबर दिन रविवार को भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को श्रीराम युवा क्लब के तत्वावधान में प्राचीन श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा।श्रीरामलीला महोत्सव कार्यक्रम के तत्वावधान में बीस सिंतबर को नई बस्ती के प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव बगीची परिसर से शाम चार बजे से ध्वज पताका ध्वजारोहण पदयात्रा निकाली जाएगी।ध्वज पताका नगर भ्रमण पदयात्रा के उपरांत प्राचीन श्रीरामलीला कार्यक्रम के महोत्सव मैदान में वयोवृद्ध आचार्य पंडित राधाकृष्ण दीक्षित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गणपति गणेश पूजन के साथ प्राचीन श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ होगा।प्राचीन श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के पदाधिकारियो के द्वारा देते हुए सभी धार्मिक श्रद्धालुओं व भक्तजनों से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।प्राचीन श्रीरामलीला महोत्सव के धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के शुभारंभ होने से पूर्व कस्बा के समाजसेवी धर्मप्रेमी विनय अग्रवाल सीताराम के द्वारा श्रीरामलीला महोत्सव कार्यक्रम के मैदान परिसर की भगवा रंग रंगाई पुताई का कार्य कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page