Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 मई। जनगणना अभियान 2027 के तहत मकान सूचीकरण अभियान आज से शुरू हो गया। अभियान की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय के लेबर कॉलोनी स्थित आवास से की गई, जहां जनगणना टीम पहुंची और उनके आवास को भवन संख्या 0001 आवंटित की गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, ओसी कलेक्ट्रेट, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, नायब तहसीलदार तथा हल्का क्षेत्र के जनगणना सुपरवाइजर मौजूद रहे। जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत भी किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने जनगणना को राष्ट्रहित का महत्वपूर्ण अभियान बताते हुए लोगों से इसमें पूर्ण सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह प्रगणक अधिकारियों को सही और अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े शासन की योजनाओं, संसाधनों के वितरण और विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने जनसामान्य से इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page