
हाथरस 01 मई । हनुमान चौक सेवा समिति द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए प्रतिदिन संचालित निशुल्क भोजन सेवा का शुभारंभ बीएच मिल रोड स्थित गड्डेश्वर महादेव मंदिर के निकट किया गया। इस पुनीत कार्य के उद्घाटन अवसर पर श्रद्धा के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन कर सेवा का विधिवत आरंभ किया गया। कार्यक्रम में सीओ सिटी हाथरस योगेन्द्र कृष्ण नारायण की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने संस्था की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस सेवा से शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहेगा और समाज में सहयोग व सेवा की भावना को बल मिलेगा। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह भोजन सेवा निरंतर जारी रहेगी, जिससे जरूरतमंदों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराया जा सके। कार्यक्रम में ललित अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, सौरभ सिंघल, संजय कुमार अग्रवाल, विशाल गर्ग, सुधीर मित्तल, कपिल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, सभासद दिनेश सिंह नन्हे, कृष्णा चौधरी, एडवोकेट दिलीप पौदार, राजेश अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, उमाशंकर जैन, अशुमान सहित अन्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए इस सेवा कार्य में सहयोग का आश्वासन दिया।



























