Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 15 अप्रैल । राया रोड पर गांव रमचेला के निकट बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान ग्राम जंगला, कजरौठी ग्राम पंचायत निवासी प्रताप सिंह (60) पुत्र रामशरण सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि प्रताप सिंह अपनी बाइक से राशन लेने सादाबाद जा रहे थे। जैसे ही वह गांव रमचेला के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और तीनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने प्रताप सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना में घायल हर्ष और गजेंद्र पुत्र सुशील निवासी नारायणपुर बाद का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page