Hamara Hathras

Latest News

sports Academy 2026 flex – 1

हाथरस 26  जून । चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सीए माह के अंतर्गत  चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा अपने प्रथम सामाजिक सेवा कार्यक्रम के रूप में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह रक्तदान शिविर 28 जून रविवार को प्रेम रघु हॉस्पिटल, आगरा रोड, में प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए नितिन के वार्ष्णेय ने बताया कि रक्तदान महादान है और यह किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने सभी सदस्यों, उनके परिवारजनों, कार्यालय स्टाफ, मित्रों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस पुनीत अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया। एसोसिएशन के सचिव सीए गीतांश बिंदल ने बताया कि शिविर में सभी आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्थाएँ उपलब्ध रहेंगी। कोषाध्यक्ष सीए प्रतीक अग्रवाल ने जानकारी दी कि रक्तदान करने वाले सभी इच्छुक व्यक्ति रक्तदान से पूर्व हल्का नाश्ता अथवा भोजन अवश्य कर लें, क्योंकि खाली पेट रक्तदान की अनुमति नहीं होगी। रक्तदान शिविर के संयोजक सीए आकाश दीप गुप्ता ने बताया कि संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग देना है। हाथरस चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन ने सभी पात्र नागरिकों से इस जनहितकारी अभियान में सहभागिता कर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page