Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 जून । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 28 जून (रविवार) को हाथरस और आगरा के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हाथरस में कुल 1 घंटा 20 मिनट (80 मिनट) का समय बिताएंगे। मुख्यमंत्री लगभग 548 करोड़ रुपये की 147 विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कवायद तेज कर दी है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग से कार द्वारा अमौसी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:20 बजे अमौसी एयरपोर्ट से राजकीय विमान द्वारा प्रस्थान कर 11: बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11:05 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से हाथरस के लिए रवाना होकर 11:20 बजे सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे कार द्वारा कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे और 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वे जनपद की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे तथा उपस्थित जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्य कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे कार्यक्रम स्थल से हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और 12:40 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे। 12:55 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे सीधे आयुक्त सभागार जाएंगे, जहां दोपहर 1 बजे से 2:15 बजे तक लोक निर्माण विभाग (आगरा मंडल) के पुराने एवं नए कार्यों की समीक्षा करेंगे।

इसके बाद 2:15 बजे से 2:45 बजे तक आरक्षित समय रखा गया है। वहीं 2:45 बजे से 3:45 बजे तक मुख्यमंत्री आगरा मंडल के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। बैठकों के समापन के बाद मुख्यमंत्री 3:45 बजे आयुक्त सभागार से खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। 4 बजे राजकीय विमान से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे, 4:40 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 5:05 बजे 5, कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास लौटेंगे। मुख्यमंत्री के हाथरस आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कार्यक्रम स्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों की लगातार निगरानी में तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को जनपद के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है और उनके हाथों कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होने की संभावना है।

Next News :-सड़क हादसे में घायल जवान की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page