Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 अगस्त। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष 104 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है। मुख्यालय स्तर से जनपद को प्राप्त 4490 के मासिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 4705 फॉर्म भरवाए जा चुके हैं। वहीं अगस्त माह तक निर्धारित लक्ष्य को पूरा नहीं करने पर बाल विकास परियोजना सादाबाद एवं शहर को जिला कार्यक्रम अधिकारी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि वार्षिक लक्ष्य का 50 प्रतिशत 15 अगस्त तक और 75 प्रतिशत लक्ष्य 30 अगस्त तक पूरा करना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी सीडीपीओ को अपने स्तर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित करने के लिए कहा गया है कि उनके क्षेत्र में योजना के लिए पात्र सभी महिलाओं के फॉर्म इसी माह के अंत तक भरवाना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाएं अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर योजना के लिए फॉर्म भरवा सकती हैं। योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं के पोषण और स्वास्थ्य में सुधार के साथ बालिका जन्म को प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत प्रथम बार गर्भवती होने वाली पात्र महिला को दो किस्तों में कुल 5000 रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है। वहीं दूसरी बार गर्भवती होने पर यदि संतान के रूप में पुत्री का जन्म होता है तो पात्र महिला को एकमुश्त 6000 रुपये की धनराशि सरकार की ओर से दी जाती है। योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य मातृ एवं शिशु के पोषण को बेहतर बनाने के साथ बालिका जन्म को प्रोत्साहित करना है।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page