सिकंदराराऊ (हसायन) 30 जनवरी । भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिला महासचिव विजय जाटव उर्फ कालू भइया के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के समर्थन में बाइक रैली निकाली। रैली में लगभग 150 मोटरसाइकिल शामिल रही। विजय जाटव ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य UGC को लागू कराना और उच्च शिक्षा संस्थानों में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अधिकार सुनिश्चित करना है। रैली में कार्यकर्ताओं ने “UGC वापिस करो” के नारे लगाकर जागरूकता फैलाई। बाइक रैली रामपुर गांव से शुरू होकर नगर पंचायत कस्बा मैंडू, रूहेरी, नगला अलगर्जी होते हुए पुनः रामपुर में समाप्त हुई। विजय जाटव ने बताया कि वे 16 फरवरी को जिला अधिकारी कार्यालय में अपने रक्त से लिखित ज्ञापन सौंपकर UGC लागू कराने की मांग करेंगे। इस रैली के माध्यम से विजय जाटव और उनके समर्थकों ने जातिगत भेदभाव को रोकने और शिक्षा में समान अधिकार सुनिश्चित करने के लिए समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : मारपीट करने के आरोप में
May 2, 2026
मुरसान : दो नाबालिग चचेरे भाइयों के
May 2, 2026
मुरसान : युवक की बाइक और जेब
May 2, 2026
मुरसान : पूर्व प्रधान के दो बेटों
May 2, 2026
बिजली विभाग की लापरवाही ने ली युवक
May 2, 2026
लोडर चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम
May 2, 2026
मोहल्ले में दबंगों ने युवक को पीटा,
May 2, 2026
Weather
Hathras
10:09 pm,
May 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















