Hamara Hathras

Latest News

सासनी 08 मई । सर्व समाज की ओर से सासनी कोतवाली चौराहे का नाम “सम्राट अशोक चौराहा” रखे जाने तथा वहां महान सम्राट अशोक की भव्य प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर राज्यपाल महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मनोज कुमार शर्मा को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि सासनी कोतवाली चौराहा जनपद का अत्यंत व्यस्ततम चौराहा है, जहां से अलीगढ़-आगरा राजमार्ग सहित इगलास, जलेसर, विजयगढ़, नानऊ और सासनी के लिए छह प्रमुख मार्ग निकलते हैं। त्योहारों के दौरान यहां भारी जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में चौराहे पर गोल चक्कर निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है।

ज्ञापन के माध्यम से सर्व समाज के लोगों ने कहा कि हाथरस जनपद में विभिन्न महापुरुषों के नाम पर चौराहे और प्रतिमाएं स्थापित हैं, लेकिन अखंड भारत के चक्रवर्ती सम्राट सम्राट अशोक के नाम पर जनपद में कोई चौराहा या प्रतिमा स्थापित नहीं है। उन्होंने सम्राट अशोक के दया, करुणा और जनकल्याणकारी कार्यों का उल्लेख करते हुए सासनी कोतवाली चौराहे का नाम “सम्राट अशोक चौराहा” रखने तथा वहां उनकी भव्य खड़ी प्रतिमा एवं संदेशों की शिलालेख पट्टिका लगाए जाने की मांग की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में वीरेन्द्र सिंह कुशवाह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, महेंद्र पाल सिंह एडवोकेट अध्यक्ष बार एसोसिएशन तहसील सासनी, युवराज सिंह अध्यक्ष दि बुद्धिस्ट सोसायटी शाखा सासनी, गिर्राज सिंह दिवाकर, महेंद्र पाल सिंह कुशवाह एडवोकेट सहित सैकड़ों सर्व समाज के लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर रवि कुमार, राजेश बौद्ध जिलाध्यक्ष बीएसआई हाथरस, राजेंद्र सिंह, दिनेश कुमार जी संविधान फाउंडेशन, राजू सिंह, भीखम्बर सिंह, राहुल सरवन, राहुल प्रकाश पत्रकार, महेश कुशवाहा, सुभाष कुशवाह, वीरेन्द्र सिंह, रामजी लाल गार्ड साहब, के पी सिंह सुमन, विनोद कुमार, अनिल कुमार उर्फ DM, धर्मेन्द्र कुमार पत्रकार, बबलू, अंकित, दिनेश कुशवाह, फुरकान खान, विशम्बर सिंह, केम करन, बवलेश गौतम आदि सैकड़ों सर्वसमाज के लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page