Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (पुरदिलनगर) 06 अप्रैल । कस्बा स्थित मुख्य बाजार में भारतीय जनता पार्टी के कैंप कार्यालय पर सोमवार को भाजपा का 47वां स्थापना दिवस अत्यंत भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने की।समारोह का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष सचिन दीक्षित द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके पश्चात उन्होंने भारत माता के चित्र सहित जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया। स्थापना दिवस की खुशी में कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान वितरित किया गया। संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महज एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक सशक्त विचारधारा है। यह दल “राष्ट्र प्रथम” के मूल मंत्र के साथ समाज, देश और विश्व कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्व के सबसे बड़े सेवा संगठन का हिस्सा होने पर बधाई दी और आह्वान किया कि वे सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प को और अधिक सशक्त करने के लिए निरंतर अग्रसर रहें। इस अवसर पर सचिन दीक्षित, सुरेश चन्द्र आर्य, हरीश गोयल, अनिल माहेश्वरी, मोहन सिंह, संजय दुबे, हरप्रसाद बघेल, नरेन्द्र आर्य, निखिल सोनी, आकाश माहेश्वरी, निखिल चैचानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page