Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 अप्रैल । मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण हाथरस के सदस्य रामगोपाल दीक्षित ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें क्षेत्र की जनसमस्याओं से संबंधित एक पत्र सौंपा। पत्र के माध्यम से उन्होंने हाल ही में आए आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से किसानों की बर्बाद हुई फसलों के लिए उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। रामगोपाल दीक्षित ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण क्षेत्र के किसानों की फसलों को भारी क्षति पहुँची है। उन्होंने मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को शीघ्र राहत राशि दिलाई जाए, ताकि उन्हें आर्थिक संकट से उबारा जा सके।

मच्छरों के प्रकोप से निजात दिलाने की अपील

किसानों की समस्या के साथ-साथ उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे मच्छरों के प्रकोप का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि गांवों में जहरीले मच्छरों के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने मांग की कि ग्रामीण अंचलों में तत्काल प्रभाव से एंटी-लार्वा छिड़काव और फॉगिंग कराई जाए ताकि जनता को मच्छरों से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page