सिकंदराराऊ (हसायन) 06 अप्रैल । विकासखंड क्षेत्र के गांव खिटौली में सोमवार को जलांचल प्रगति पथ संस्थान एवं महर्षि कश्यप युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में महर्षि कश्यप जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई और विचार गोष्ठी के माध्यम से समाज को शिक्षित व नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद गांव की गलियों में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें युवा वर्ग अबीर-गुलाल उड़ाते हुए धार्मिक गीतों और संगीत की धुन पर झूमते नजर आए। मुख्य अतिथि एवं एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर उदयराज निषाद ने महर्षि कश्यप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सृष्टि का सृजनकर्ता और ‘सबका पिता’ बताया। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि मदिरा और भांग जैसे नशों को त्यागकर समाज को शिक्षा का नशा करना चाहिए। उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को दोहराते हुए कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो इसे पिएगा वह हर तरफ दहाड़ेगा। जलांचल प्रगति पथ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंगद निषाद ने घोषणा की कि गांव में बच्चों की पढ़ाई के लिए स्टडी सेंटर और पुस्तकालय खोला जाएगा, जहां पाठ्यक्रम की किताबें और कोर्सेज निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रमेश साहनी और मैनपुरी से आए मुनेश कश्यप ने अभिभावकों से आह्वान किया कि चाहे एक रोटी कम खाएं, लेकिन बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश कश्यप ने किया, जबकि सह-संयोजक श्याम कश्यप ने अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान एडवोकेट हरमिन कश्यप, गोपी कश्यप, विनोद कश्यप, दिगंबर कश्यप, मोरमुकुट कुशवाहा, कुलदीप दिवाकर, सोनू कश्यप, रोहित, लालू, शिवम, बबलू, उमेश और भगवान सिंह सहित भारी संख्या में महिला-पुरुष और युवा उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
दूध पिलाते समय सात माह की मासूम की हालत बिगड़ी, अलीगढ़ रेफर
April 14, 2026
Related Posts
Recent Posts
दूध पिलाते समय सात माह की मासूम
April 14, 2026
पत्नी से विवाद बना मौत की वजह,
April 14, 2026
सादाबाद : अग्निशमन विभाग से चलाया जागरूकता
April 14, 2026
सादाबाद : जयंती पर हुई बाबा साहब
April 14, 2026
सादाबाद : सामाजिक एकता को मजबूत करने
April 14, 2026
सादाबाद : जल्द सुधरेगी मुख्य मार्ग की
April 14, 2026
सादाबाद : अधिवक्ता पर जानलेवा के मामले
April 14, 2026
Weather
Hathras
3:20 am,
Apr 15, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























