सादाबाद 07 अप्रैल । क्षेत्र के गांव बेदई में मंगलवार शाम आई तेज आंधी के कारण श्रीमद्भागवत कथा का पंडाल गिर गया। घटना में आचार्य, परीक्षित समेत चार लोग घायल हो गए। आंधी से गांव में एक टेंपो, अन्य जगह ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कथा कार्यक्रम चल रहा था और बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में मौजूद थे। अचानक तेज हवा के झोंकों से पंडाल की बल्लियां और तिरपाल हिलने लगीं। कुछ ही देर में पूरा पंडाल भरभराकर गिर गया, जिससे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। हादसे में भागवत आचार्य परीक्षित, भागवत आचार्य देवानंद सरस्वती, कोमल सिंह चौहान और यज्ञ आचार्य अजब सिंह आंशिक रूप से घायल हुए। तान्या चौहान को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगभग आधा दर्जन अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर राहत कार्य में जुट गई। पुलिस ने पंडाल स्थल का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया कि मलबे के नीचे कोई और व्यक्ति न दबा हो। ग्रामीणों के अनुसार, अचानक आई तेज आंधी के कारण पंडाल का अस्थायी ढांचा हवा का दबाव नहीं झेल सका और गिर गया। गांव बेदई में एक टेंपो पर पेड़ गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, नगला बैरू गांव में राजू बघेल के घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर पर पेड़ और बिजली का खंभा गिरने से ट्रैक्टर को भी नुकसान पहुंचा है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
43 वर्ष पुराने अपहरण व हत्या मामले
May 26, 2026
कृषि विज्ञान केंद्र में संतुलित उर्वरक उपयोग
May 26, 2026
एडीजी आगरा जोन ने किया थाना सासनी
May 26, 2026
गंगा दशहरा पर जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस
May 26, 2026
नगर पालिका हाथरस द्वारा नवीन स्ट्रीट लाइटों
May 26, 2026
नयाबांस जैन मंदिर में पंच कल्याणक महामंडल
May 26, 2026
बहुजन समाज पार्टी की जनपद स्तरीय बैठक
May 26, 2026
Weather
Hathras
6:28 pm,
May 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























