सादाबाद 06 अप्रैल । आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा’ सोमवार सुबह सादाबाद क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार पर बेरोजगारी, पेपर लीक और युवाओं के साथ अन्याय जैसे मुद्दों को लेकर निशाना साधा। सामाजिक चेतना और परिवर्तन के उद्देश्य से निकाली जा रही यह यात्रा रविवार रात सादाबाद के मथुरा मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में रुकी थी। सोमवार सुबह करीब 9 बजे पदयात्रा मथुरा के लिए रवाना हुई। यात्रा के प्रस्थान के दौरान क्षेत्र के गांव मंस्या, टिकैत और बिसावर सहित अन्य स्थानों पर ग्रामीणों और समर्थकों ने सांसद संजय सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत किया। पदयात्रा का पहला पड़ाव बिसावर में रहा, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटे और सांसद के विचारों को सुना। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षामित्र, आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रेहड़ी-पटरी वाले, किसान और पढ़े-लिखे नौजवान सभी बेरोजगारी और असुरक्षा की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को रोजगार के बजाय पेपर लीक, लाठीचार्ज और मुकदमों का सामना करना पड़ता है। सांसद संजय सिंह ने मांग की कि यदि सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है, तो उन्हें हर महीने 10 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि इसके बदले सरकार युवाओं से प्रतिदिन दो घंटे सरकारी कार्य भी ले सकती है, जिससे उनकी ऊर्जा और क्षमता का सदुपयोग हो सके। उन्होंने सरकार से जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की अपील की। संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री 25 करोड़ नागरिकों के मुख्यमंत्री हैं, न कि किसी एक जाति या धर्म के। उन्होंने प्रदेश के हर वर्ग-युवा, किसान, महिला, मजदूर और कमजोर तबकों- के साथ समान न्याय की वकालत की। सांसद ने बताया कि यह पदयात्रा समाज में जागरूकता पैदा करने और व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने के संदेश के साथ निकाली गई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
43 वर्ष पुराने अपहरण व हत्या मामले
May 26, 2026
कृषि विज्ञान केंद्र में संतुलित उर्वरक उपयोग
May 26, 2026
एडीजी आगरा जोन ने किया थाना सासनी
May 26, 2026
गंगा दशहरा पर जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस
May 26, 2026
नगर पालिका हाथरस द्वारा नवीन स्ट्रीट लाइटों
May 26, 2026
नयाबांस जैन मंदिर में पंच कल्याणक महामंडल
May 26, 2026
बहुजन समाज पार्टी की जनपद स्तरीय बैठक
May 26, 2026
Weather
Hathras
6:29 pm,
May 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























