हाथरस (मुरसान) 04 फरवरी । क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के आरोप एक युवक पर लगाया गया है। जिसकी रिपोर्ट मुरसान पुलिस ने 23 जनवरी का दर्ज की थी। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और उस पर जबरन फैसला करने का दबाव बनाए जाने का आरोप लगाते हुए महिला ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि उसकी करीब 15 वर्षीय बेटी कक्षा 10 की छात्रा है। जुलाई माह में उसकी ननद मीना का बेटा रवि निवासी सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर उनके घर आया और रुका था। आरोप है कि जब वह काम से बाहर जाती थी, तो रवि उसकी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म करता था। हाल ही में बेटी के पेट में दर्द होने पर उसे चिकित्सक को दिखाया गया। जांच में पता चला कि वह करीब पांच माह की गर्भवती है। पूछताछ करने पर बेटी ने मां को पूरी घटना बताई। महिला का कहना है कि जब उसने अपनी ननद मीना से इस बारे में बात की, तो उसने धमकी दी थी। महिला का कहना है कि मंगलवार की सुबह पांच लोग हथिया लेकर उसके घर पर आए और उसके साथ मारपीट की है। महिला का कहना है कि जब वह मुरसान थाने शिकायत करने गई तो मुरसान पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिस फैसला करने का दबाव बना रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि मंगलवार को महिला की जिठानी से घर के बटवारे को लेकर कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्ष थाने आए थे और फैसला कर लिया है। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर उसके बयान करा दिये गये हैं आगे की कार्रवाई चल रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
शनिवार (07/02/26) दर्शन श्री शनिदेव जी महाराज,
February 7, 2026
शनिवार (07/02/26) दर्शन श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी
February 7, 2026
सादाबाद : घर में घुसकर युवक के
February 7, 2026
सादाबाद : सड़क हादसे की वजह से
February 7, 2026
सादाबाद : कुत्ते से टकराई बाइक, सवार
February 7, 2026
सादाबाद : पत्थर टूटने से बाजार जाने
February 7, 2026
विद्यार्थियों में अनुशासन आत्मनिर्भरता विकसित करता है
February 7, 2026
Weather
Hathras
1:18 am,
Feb 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















