सादाबाद 29 अप्रैल । महिला ने अपने मानसिक रूप से बीमार पति की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस कार्रवाई न होने पर महिला ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में न्याय की गुहार लगाई है। कूपा रोड निवासी रेखा देवी ने न्यायालय को बताया कि उनके ससुर के सादाबाद कस्बे में एक रिहायशी मकान और दो दुकानें थीं। उनके पति श्याम सुंदर रावत नशे के आदी थे, जिससे उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। रेखा देवी ने उनका इलाज आगरा के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में कराया था। आरोप है कि कुछ स्वस्थ होने के बाद गांव नगला मोहन कुरसंडा निवासी राधे गोविंद और आगरा के आवास विकास कॉलोनी निवासी हेमंत सिंह ने उनके पति को नशा कराकर उनकी मानसिक स्थिति का फायदा उठाया। उन्होंने 10 दिसंबर और 22 दिसंबर 2025 को मकान और दुकानों के दो बैनामे बिना किसी भुगतान के अपने नाम करा लिए। महिला का कहना है कि आरोपी अब बची हुई संपत्ति पर भी कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और उनके पति को अपने प्रभाव में रखे हुए हैं। विरोध करने पर उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने पहले थाना सादाबाद और फिर पुलिस अधीक्षक हाथरस को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय का रुख किया। महिला ने न्यायालय से थाना सादाबाद को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच के आदेश देने का अनुरोध किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और जांच जारी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान : हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मोर की मौत
April 29, 2026
मुरसान : मारपीट के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
April 29, 2026
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
मुरसान : हाई टेंशन लाइन की चपेट
April 29, 2026
मुरसान : बहन के ससुराल में दो
April 29, 2026
मुरसान : मारपीट के आरोप में पांच
April 29, 2026
हिमाचल प्रदेश में हाथरस के युवक का
April 29, 2026
आईपीएस के चरित्र हनन के आरोप में
April 29, 2026
25 बीघा जमीन के लिए अपनों ने
April 29, 2026
कमरे में पंखे से लटका मिला युवती
April 29, 2026
Weather
Hathras
10:56 pm,
Apr 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















