Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 29 अप्रैल ।  मथुरा मार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल युवक की छह दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। तेज रफ्तार कार की टक्कर से यह हादसा हुआ था। मृतक के पिता ने कोतवाली में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, बिसावर निवासी भिक्कीराम ने बताया कि उनके बेटे मनोज कुमार 14 अप्रैल 2026 को मोटर साइकिल से बिजली का बिल जमा करने निकले थे। दोपहर करीब 3:30 बजे मथुरा रोड स्थित चौधरी ढाबा के पास मनोज ने लघुशंका के लिए अपनी बाइक सड़क किनारे रोकी। तभी सामने से आ रही कार के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत दिशा में आकर खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी सादाबाद ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगरा के अमरनाथ अस्पताल और फिर श्रीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 20 अप्रैल को युवक मनोज कुमार ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता भिक्कीराम ने बताया कि बेटे की जान बचाने के प्रयासों और बाद में घर पर शोक के माहौल के कारण वे तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पाए थे। उन्होंने मंगलवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page