Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 10 मई । नगर के मोहल्ला मटकोटा में उधारी के महज 525 रुपये मांगना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। शनिवार रात दुकान पर पहुंचे कुछ युवकों ने उधारी के रुपये मांगने पर दुकानदार के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला मटकोटा निवासी कपिल गुप्ता पुत्र रतनलाल गुप्ता अपनी दुकान चलाते हैं। पीड़ित ने बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे फैज पुत्र इफ्तिगार उर्फ नाना, जैद पुत्र इफ्तिगार और एक अन्य युवक उनकी दुकान पर आए। जब कपिल ने उनसे अपने बकाया 525 रुपये मांगे, तो तीनों आरोपी भड़क गए और विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते आरोपियों ने एकजुट होकर दुकानदार पर लात-घूंसों से हमला कर दिया, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। जान बचाकर भाग रहे पीड़ित को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी वहां से भाग निकले थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page